राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान पुलिस में उप-निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर के कुल 859 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 9 फरवरी से शुरू होगी। इच्छुक कैंडिडेट्स 3 मार्च तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 859
पद | संख्या |
उप निरीक्षक आईबी | 64 |
उप निरीक्षक एमबीसी | 11 |
उप निरीक्षक (एपी) | 746 |
प्लाटून कमांडर आरएसी | 38 |
योग्यता
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होने चाहिए। साथ ही, कैंडिडेट्स को हिंदी देवनागरी लिपि में लिखना आना चाहिए और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा
राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 1 जनवरी, 2022 को 20 साल से कम और 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन प्रतियोगी लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित प्रतियोगी परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसका आयोजन ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में होगा। इस बारे में बाद में दी जाएगी।
जरूरी तारीखें
यह भी पढ़ें-
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.