स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस के करीब 6000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 6100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 06 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 6100
कैटेगरी | पद संख्या |
सामान्य | 2577 |
ईडब्ल्यूएस | 604 |
ओबीसी | 1375 |
एससी | 977 |
एसटी | 567 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट की ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट में जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
जरूरी तारीखें-
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा के आधार पर किया जाएगा।
स्टाईपेंड
सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 15000 रुपए स्टाईपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए SBI की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 26 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.