पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा सर्विसेस की मुख्य परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की तरफ से आज जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 8 जनवरी, 2021 से किया जाएगा। UPSC सिविल सर्विसेस मेन एग्जाम 2020 टाइम-टेबल के मुताबिक यह परीक्षाएं 17 जनवरी 2021 तक चलेंगी। सिविल सेवा प्रीलिम्स 2020 में सफल घोषित हुए UPSC ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in पर मेन्स एग्जाम का शेड्यूल 2020 डाउनलोड कर सकते हैं।
सिविल सर्विसेस मेन एग्जाम 2020 टाइम-टेबल
तारीख | पेपर | समय |
8 जनवरी | पेपर 1 निबंध | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
9 जनवरी | पेपर 2 सामान्य अध्ययन-1 | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
पेपर 3 सामान्य अध्ययन-2 | दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे | |
10 जनवरी | पेपर 4 सामान्य अध्ययन-3 | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
पेपर 5 सामान्य अध्ययन-4 | दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे | |
16 जनवरी | भारतीय भाषा | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
अंग्रेजी | दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे | |
17 जनवरी | पेपर 6 वैकल्पिक विषय पेपर-1 | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
पेपर 7 वैकल्पिक विषय पेपर-2 | दोपहर 2 बजे से दोपहर 5 बजे |
24 अक्टूबर को जारी हुआ प्रीलिम्स का रिजल्ट
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किया था। जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित की जानी थी,लेकिन कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण परीक्षा की तारीख को बढ़ा दिया गया। इसके बाद जारी हुए रिवाइज्ड शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित हुई। आयोग ने परीक्षा के 20 दिन बाद ही प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया था। जिसके बाद सफल कैंडिडेट्स द्वारा 28 अक्टूबर से मुख्य परीक्षा के लिए डीएएफ फॉर्म भरे जा रहे हैं, जिसकी आखिरी तारीख 11 नवंबर 2020 है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.