यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में डिप्टी डायरेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 02 सितंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 151 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
पदों की संख्या- 151
कैटेगरी | संख्या |
UR | 66 |
SC | 23 |
ST | 09 |
OBC | 38 |
EWS | 15 |
PWBD | 4 |
योग्यता
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स को किसी भी सरकारी या पब्लिक अंडरटेकिंग बॉडी में अकाउंट्स, मार्केटिंग,इंश्योरेंस या पब्लिक रिलेशन में न्यूनतम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जरूरी तारीखें-
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें दो भाग शामिल होंगे- ए और बी। भाग-ए में इंग्लिश और भाग-बी में जनरल एलिजिबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
एप्लीकेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के तौर में 25 रुपए का भुगतान करना होगा।
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 09 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.