शहर से ओडिशा के जोरानाला संगम स्थल पर बाइक रैली निकाल लोगों को इस समस्या से अवगत कराया। रविवार की सुबह 8 बजे स्थानीय सिरहासार चौक से मुहिम से जुड़े लोग जोरा नाला की ओर बाइक रैली की शक्ल में नारेबाजी करते निकले। बाइक रैली का उद्देश्य वहां की वस्तुस्थिति को समझना था। जिसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जा सके। इस दौरान बाइक रैली का यह काफिला जगह-जगह रुककर नारे लगाते हुए जनजागरण करते रहे।
मुहिम में शामिल बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर पारेख ने बताया कि जोरा स्ट्रक्चर को देखने के बाद यह समझ में आता है कि पर्याप्त मात्रा में पानी बस्तर न पहुंच पाने का वास्तविक कारण यही है। गोपाल सिन्हा ने कहा पूर्व में आंदोलन के चलते दोनों राज्यों पर जल बंटवारे को लेकर थोड़ा बहुत दबाव बना रहता था पर विगत कुछ वर्षों से जनता की खामोशी ने इस विषय को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। टी.महेश ने चरणबद्ध तरीके से गतिविधियां एवं आंदोलन चलाने पर जोर दिया। मुहिम के ही माध्यम से शोध, जनजागरण, जल संचयन, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, जन-संगठन कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। इस स्थिति में बस्तर के हर एक नागरिक की जवाबदारी बनती है कि वो एक-एक बूंद पानी की कीमत समझे व औरों को भी समझाएं। रैली में राजकुमार दंडवानी, शैलेष अग्रवाल, रोहित सिंह आर्य, परमेश राजा, मनीष मूलचंदानी, अनिल अग्रवाल, गाजिया अंजुम, लक्ष्मी कश्यप शामिल हुए।
जगदलपुर। शहर से ओडिशा के जोरानाला संगम स्थल पर बाइक रैली निकाल लोगों को इस समस्या से अवगत कराया।