नाइट शो: मोहित और रिनी के रीमिक्स गानों पर झूमे लोग, सुनील ने गुदगुदाया
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर रोमांटिक गानों के बादशाह और बालीवुड के पार्श्व गायक मोहित चौहान ने अपने अंदाज में...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 02:20 AM IST
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर
रोमांटिक गानों के बादशाह और बालीवुड के पार्श्व गायक मोहित चौहान ने अपने अंदाज में बिलासपुर वासियों का दिल जीत लिया। घंटों इंतजार के बाद जब रॉकस्टार मोहित चौहान स्टेज पर पहुंचे तो दर्शकों के तालियों से पुलिस ग्राउंड गूंज उठा। इसके बाद रॉकस्टार चौहान ने तुम ही हो, बस तुम ही हो... गाने से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बीसीआर इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कंपनी रविवार को पुलिस मैदान में शहर का सबसे बड़ा सेलिब्रिटी लाइव इन म्यूजिक कंसर्ट किया। इसमें रॉकस्टार मोहित चौहान हजारों दर्शकों के सामने अपने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दिए। कार्यक्रम मौसम खराब होने के कारण रात 10 बजे शुरू हुअा। वहीं सुनिल पाल ने लोगों को गुदगुदाया। सर्वप्रथम एंकर ने महाबली हनुमान का पाठ किया। इसके बाद गायिका रिनी चंद्रा दर्शकों के इंतजार के बाद संगीतमय माहौल बनाने स्टेज पर पहुंची। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया... आवाजों के साथ गायिका रिनी ने कच्ची डोरियां, डोरियों में मेनू तू बांध ले...से दर्शकों के बीच संगीत का माहौल बनाया। इसके बाद रिनी ने छत्तीसगढ़ी गीत बिना म्यूजिक के दर्शकों के साथ छुनूर छुनूर पैरी बाजे... गाईं। फिर रिनी ने मेनू जुती ले दे सोड़ियां... गाने की प्रस्तुति दीं। इसके बाद रॉकस्टार मोहित चौहान 10.30 बजे स्टेज पर पहुंचे। मोहित के स्टेज पर पहुंचते ही लाल रोशनी के बाद धुआं उठने लगा। धुएं के बीच मोहित की चिरती आवाज सुनाई दी। गीत था फिल्म रॉकस्टार का जो भी मैं कहना चाहूं...। इसके बाद गाना तुम ही हो... ने दर्शकों को मोहित कर दिया। इसके बाद गीत ये दूरियां... पर माहौल रंगीन हो गया। इसके बाद मोहित के एक से बढ़कर एक गानों पर दर्शकों ने तालियों और चिअरप से उनका साथ दिया। इस अवसर पर कलेक्टर पी. दयानंद, आईजी दीपांशु काबरा, एसपी आरिफ एच शेख, महापौर किशोर राय, दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अभिक सूर सहित अन्य उपस्थित रहे।
तुम ही हो, बस तुम ही हो... गाने से गूंजा पुलिस मैदान
पुलिस मैदान में सेलिब्रिटी लाइव इन म्यूजिक कंसर्ट में रॉकस्टार मोहित चौहान ने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.रोमांटिक गानों के बादशाह और बालीवुड के पार्श्व गायक मोहित चौहान ने अपने अंदाज में बिलासपुर वासियों का दिल जीत लिया। घंटों इंतजार के बाद जब रॉकस्टार मोहित चौहान स्टेज पर पहुंचे तो दर्शकों के तालियों से पुलिस ग्राउंड गूंज उठा। इसके बाद रॉकस्टार चौहान ने तुम ही हो, बस तुम ही हो... गाने से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
बीसीआर इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कंपनी रविवार को पुलिस मैदान में शहर का सबसे बड़ा सेलिब्रिटी लाइव इन म्यूजिक कंसर्ट किया। इसमें रॉकस्टार मोहित चौहान हजारों दर्शकों के सामने अपने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दिए। कार्यक्रम मौसम खराब होने के कारण रात 10 बजे शुरू हुअा। वहीं सुनिल पाल ने लोगों को गुदगुदाया। सर्वप्रथम एंकर ने महाबली हनुमान का पाठ किया। इसके बाद गायिका रिनी चंद्रा दर्शकों के इंतजार के बाद संगीतमय माहौल बनाने स्टेज पर पहुंची। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया... आवाजों के साथ गायिका रिनी ने कच्ची डोरियां, डोरियों में मेनू तू बांध ले...से दर्शकों के बीच संगीत का माहौल बनाया। इसके बाद रिनी ने छत्तीसगढ़ी गीत बिना म्यूजिक के दर्शकों के साथ छुनूर छुनूर पैरी बाजे... गाईं। फिर रिनी ने मेनू जुती ले दे सोड़ियां... गाने की प्रस्तुति दीं। इसके बाद रॉकस्टार मोहित चौहान 10.30 बजे स्टेज पर पहुंचे। मोहित के स्टेज पर पहुंचते ही लाल रोशनी के बाद धुआं उठने लगा। धुएं के बीच मोहित की चिरती आवाज सुनाई दी। गीत था फिल्म रॉकस्टार का जो भी मैं कहना चाहूं...। इसके बाद गाना तुम ही हो... ने दर्शकों को मोहित कर दिया। इसके बाद गीत ये दूरियां... पर माहौल रंगीन हो गया। इसके बाद मोहित के एक से बढ़कर एक गानों पर दर्शकों ने तालियों और चिअरप से उनका साथ दिया। इस अवसर पर कलेक्टर पी. दयानंद, आईजी दीपांशु काबरा, एसपी आरिफ एच शेख, महापौर किशोर राय, दैनिक भास्कर के यूनिट हेड अभिक सूर सहित अन्य उपस्थित रहे।
तुम ही हो, बस तुम ही हो... गाने से गूंजा पुलिस मैदान
पुलिस मैदान में सेलिब्रिटी लाइव इन म्यूजिक कंसर्ट में रॉकस्टार मोहित चौहान ने सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Bilaspur News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: नाइट शो: मोहित और रिनी के रीमिक्स गानों पर झूमे लोग, सुनील ने गुदगुदाया
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)