महिला को टोनही कह मारपीट करने वाला सरपंच गया जेल
महिला को टोनही कह मारपीट करने वाला सरपंच गया जेल भास्कर न्यूज | डभरा 55 वर्ष की वृद्ध महिला को टोनही कहकर...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 02:15 AM IST
महिला को टोनही कह मारपीट करने वाला सरपंच गया जेल
भास्कर न्यूज | डभरा
55 वर्ष की वृद्ध महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने व उसके साथ मारपीट करने वाले कांसा के सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टीआई विवेक पाटले के अनुसार ग्राम पंचायत कांसा में संतोष बरेठ पिता श्याम लाल बरेठ सरपंच है। उस पर गांव की ही एक महिला ने आरोप लगाया है कि 26 मार्च 2018 की रात को वह नहर पार से अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में सरपंच संतोष बरेठ मिला वह अपने हाथ में डंडा रखा था। उसने महिला का रास्ता रोककर उसे गांव में टोना जादू करने का आरोप लगाया। आरोप है कि संतोष बरेठ ने उसे कहा कि टोना जादू कर पूरे गांव का माहौल खराब कर रही है और डंडे से उस पर वार कर दिया। जिससे महिला के कंधे में चोट आई। घबरा कर महिला फरसवानी चली गई।
घटना के दो दिन बाद 28 मार्च को महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने सरपंच संतोष बरेठ के खिलाफ मारपीट और छग टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4-5 के तहत जुर्म दर्ज किया और 31 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.भास्कर न्यूज | डभरा
55 वर्ष की वृद्ध महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने व उसके साथ मारपीट करने वाले कांसा के सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टीआई विवेक पाटले के अनुसार ग्राम पंचायत कांसा में संतोष बरेठ पिता श्याम लाल बरेठ सरपंच है। उस पर गांव की ही एक महिला ने आरोप लगाया है कि 26 मार्च 2018 की रात को वह नहर पार से अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में सरपंच संतोष बरेठ मिला वह अपने हाथ में डंडा रखा था। उसने महिला का रास्ता रोककर उसे गांव में टोना जादू करने का आरोप लगाया। आरोप है कि संतोष बरेठ ने उसे कहा कि टोना जादू कर पूरे गांव का माहौल खराब कर रही है और डंडे से उस पर वार कर दिया। जिससे महिला के कंधे में चोट आई। घबरा कर महिला फरसवानी चली गई।
घटना के दो दिन बाद 28 मार्च को महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने सरपंच संतोष बरेठ के खिलाफ मारपीट और छग टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4-5 के तहत जुर्म दर्ज किया और 31 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Dabhara News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: महिला को टोनही कह मारपीट करने वाला सरपंच गया जेल
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)