10वीं में 1400 को मिले 80% से अधिक अंक, अब राजधानी में होगा पुनर्मूल्यांकन
बीते 3 अप्रैल से जारी 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। माशिमं से मिली 10वीं की 82...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 02:45 AM IST
बीते 3 अप्रैल से जारी 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। माशिमं से मिली 10वीं की 82 हजार 214 कॉपियों का मूल्यांकन 15 दिनों में पूरा हो चुका है। 1400 परीक्षार्थियों को 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं, जिनकी कॉपियों की दोबारा जांच अब राजधानी में होगी।
डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उमावि में 3 अप्रैल से बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरु हुआ। इस कार्य में जिले के 639 वेल्यूअर की ड्यूटी लगी थी। हफ्तेभर से प्रत्येक वैल्यूअर ने 40 और इससे अधिक कॉपियां जांची, इसका नतीजा रहा कि समय से पहले ही वेल्यूअरों ने माशिमं से मिली 10वीं की कुल 82 हजार 214 कॉपियां का मूल्यांकन पूरा कर दिया। वहीं 12वीं की 38 हजार 335 उत्तर पुस्तिकाओं में से सोमवार तक 35 हजार 784 कॉपियां जांची जा चुकी थी। शेष 2 हजार 551 काॅपियों को 18 अप्रैल तक जांचने का लक्ष्य केन्द्राध्यक्ष ने रखा है।
इसलिए हो रही दाेबारा जांच
बीते साल जल्द रिजल्ट घोषित करने के दबाव में एक दिन में 1 वैल्यूअर ने 70 से अधिक कॉपी जांची थी। इस कारण गड़बड़ी की शिकायतें भी आई थीं। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर माशिमं ने गडबड़ी से बचने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करा रहा है। ऐसे में यह सुनिश्चित होगा कि होनहार विद्यार्थी ही मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करा पाएंगे।
18 तक जांच पूरी कर लेंगे
केन्द्राध्यक्ष एनएस मरकाम ने बताया कि 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो गई है। 12वीं की शेष 2 हजार 551 कॉपियां को जांचने का लक्ष्य 18 अप्रैल तक रखा गया है। 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाली उत्तर पुस्तिकाओं का अगल बंडल बनाकर माशिमं को भेज दिया गया है। इन उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच रायपुर में अनुभवी वैल्यूअर द्वारा की जाएगी।
धमतरी. डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उमावि में बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उमावि में 3 अप्रैल से बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरु हुआ। इस कार्य में जिले के 639 वेल्यूअर की ड्यूटी लगी थी। हफ्तेभर से प्रत्येक वैल्यूअर ने 40 और इससे अधिक कॉपियां जांची, इसका नतीजा रहा कि समय से पहले ही वेल्यूअरों ने माशिमं से मिली 10वीं की कुल 82 हजार 214 कॉपियां का मूल्यांकन पूरा कर दिया। वहीं 12वीं की 38 हजार 335 उत्तर पुस्तिकाओं में से सोमवार तक 35 हजार 784 कॉपियां जांची जा चुकी थी। शेष 2 हजार 551 काॅपियों को 18 अप्रैल तक जांचने का लक्ष्य केन्द्राध्यक्ष ने रखा है।
इसलिए हो रही दाेबारा जांच
बीते साल जल्द रिजल्ट घोषित करने के दबाव में एक दिन में 1 वैल्यूअर ने 70 से अधिक कॉपी जांची थी। इस कारण गड़बड़ी की शिकायतें भी आई थीं। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर माशिमं ने गडबड़ी से बचने के लिए 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करा रहा है। ऐसे में यह सुनिश्चित होगा कि होनहार विद्यार्थी ही मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करा पाएंगे।
18 तक जांच पूरी कर लेंगे
केन्द्राध्यक्ष एनएस मरकाम ने बताया कि 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो गई है। 12वीं की शेष 2 हजार 551 कॉपियां को जांचने का लक्ष्य 18 अप्रैल तक रखा गया है। 80 प्रतिशत से अधिक अंक वाली उत्तर पुस्तिकाओं का अगल बंडल बनाकर माशिमं को भेज दिया गया है। इन उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच रायपुर में अनुभवी वैल्यूअर द्वारा की जाएगी।
धमतरी. डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उमावि में बोर्ड कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Dhamtari News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: 10वीं में 1400 को मिले 80% से अधिक अंक, अब राजधानी में होगा पुनर्मूल्यांकन
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)