30 गांवों को जोड़ने के लिए बनेगी सड़क, शासन ने स्वीकृत की राशि
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए राज्य शासन ने राशि की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 02:05 AM IST
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण के लिए राज्य शासन ने राशि की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण होगा।
सरकार ने दुर्ग जिले में इसके लिए 10.28 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस राशि से 7 प्रमुख सड़कों का निर्माण होगा। जिससे 30 से अधिक गांव सीधे इससे जुडेंगी। सड़क निर्माण के लिए जिले से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इस संबंध में स्वीकृति आदेश 26 मार्च को ही आया है। अब टेंडर प्रोसेस होगी। इसके बाद काम शुरू होगा।
सड़क बनने का सीधा फायदा लगभग एक लाख से ज्यादा की आबादी को मिलेगा। ऊबड़-खाबड़ एप्रोच रोड से राहगीरों को निजात मिलेगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी कम होगी।
खेरधा जाने वाली सड़क का भी निर्माण होगा। अभी ऐसा है हाल।
जानिए किन गांवों के लिए बनेंगी सड़कें, कितनी राशि हुई मंजूर
209.62 लाख रुपए से बरहापुर से अछोली की सड़क बनेगी।
148.07 लाख रुपए से कचांदुर से अकोली तक सड़क बनेगी।
192.97 लाख रुपए से बासीन से ढौर तक सड़क का निर्माण होगा।
116.11 लाख रुपए से बोरिगारका से चिरपोटी तक सड़क बनेगी।
189.96 लाख रुपए से बरहापुर से अकोली तक की सड़क बनेगी।
16.40 किलोमीटर लंबाई बनेंगी कुल सड़क।
10.28 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति हुई है।
क्वालिटी जांचने बनी टीम, नहीं होगा कोई समझौता
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना दुर्ग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर चेतन चंद्राकर ने बताया कि, सड़क निर्माण के लिए राशि मिली है। निर्माण की क्वालिटी जांचने के लिए विभाग में कमेटी बनाई है। जो सरप्राइज चेकिंग कर निर्माण की क्वालिटी जांचेंगे। विभाग में टेक्नीकल सेल का जिम्मा संभाल रहे सब इंजीनियर धीरेंद्र सोनी ने बताया कि वे बेहतर सड़क बनाएंगे।
134.13 लाख रुपए से खेरधा से एमपीईबी जामुल तक सड़क।
104.77 लाख रुपए से रिसामा तालाब से मतवारी पहुंच मार्ग बनेगा।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.सरकार ने दुर्ग जिले में इसके लिए 10.28 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस राशि से 7 प्रमुख सड़कों का निर्माण होगा। जिससे 30 से अधिक गांव सीधे इससे जुडेंगी। सड़क निर्माण के लिए जिले से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इस संबंध में स्वीकृति आदेश 26 मार्च को ही आया है। अब टेंडर प्रोसेस होगी। इसके बाद काम शुरू होगा।
सड़क बनने का सीधा फायदा लगभग एक लाख से ज्यादा की आबादी को मिलेगा। ऊबड़-खाबड़ एप्रोच रोड से राहगीरों को निजात मिलेगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं की संख्या भी कम होगी।
खेरधा जाने वाली सड़क का भी निर्माण होगा। अभी ऐसा है हाल।
जानिए किन गांवों के लिए बनेंगी सड़कें, कितनी राशि हुई मंजूर
209.62 लाख रुपए से बरहापुर से अछोली की सड़क बनेगी।
148.07 लाख रुपए से कचांदुर से अकोली तक सड़क बनेगी।
192.97 लाख रुपए से बासीन से ढौर तक सड़क का निर्माण होगा।
116.11 लाख रुपए से बोरिगारका से चिरपोटी तक सड़क बनेगी।
189.96 लाख रुपए से बरहापुर से अकोली तक की सड़क बनेगी।
16.40 किलोमीटर लंबाई बनेंगी कुल सड़क।
10.28 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति हुई है।
क्वालिटी जांचने बनी टीम, नहीं होगा कोई समझौता
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना दुर्ग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर चेतन चंद्राकर ने बताया कि, सड़क निर्माण के लिए राशि मिली है। निर्माण की क्वालिटी जांचने के लिए विभाग में कमेटी बनाई है। जो सरप्राइज चेकिंग कर निर्माण की क्वालिटी जांचेंगे। विभाग में टेक्नीकल सेल का जिम्मा संभाल रहे सब इंजीनियर धीरेंद्र सोनी ने बताया कि वे बेहतर सड़क बनाएंगे।
134.13 लाख रुपए से खेरधा से एमपीईबी जामुल तक सड़क।
104.77 लाख रुपए से रिसामा तालाब से मतवारी पहुंच मार्ग बनेगा।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Durg Bhilai News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: 30 गांवों को जोड़ने के लिए बनेगी सड़क, शासन ने स्वीकृत की राशि
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)