दुर्ग में निगम ने एक ही घर में बना दिया दो शौचालय, सब इंजीनियर सस्पेंड, 2 को नोटिस
दुर्ग निगम के अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के वार्ड-47 में स्थित सुशीला अधिकारी के नाम पर निगम के...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 02:50 AM IST
दुर्ग निगम के अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के वार्ड-47 में स्थित सुशीला अधिकारी के नाम पर निगम के अधिकारियों ने एक ही घर में दो शौचालयों का निर्माण करा दिया। शिकायत हुई तब मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के बाद दुर्ग निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने उप अभियंता विनोद मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा व आरके पांडेय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
क्या है पूरा मामला, जानिए...
मामला रायपुर नाका वार्ड 47 का है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुशीला अधिकारी के नाम पर एक ही घर में दो शौचालय बना दिया गया। दोनों का बिल बना और महिला समूह को भुगतान भी कर दिया गया। इन सब में महिला का नहीं वही रहा। मामले को लेकर सभापति राजकुमार नारायणी ने शिकायत की। इसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया। प्रारंभिक जांच के बाद मांझी को हटा दिया गया। उन्हें छग सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील 1966 के नियम 9/1 प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इसमें तो एफआईआर दर्ज होना चाहिए...
इस मामले में दोषियों पर अपराध दर्ज होना चाहिए। इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी, तो और भी इस प्रकार के मामले सामने आएंगे। इसमें ठेका एजेंसी व अधिकारियों की मिली भगत से यह पूरा खेल हुआ है। सरकार ने ईमानदारी से पैसा दिया, लेकिन काम में अनियमितता बरती गई। राजकुमार नारायणी, सभापति नगर निगम दुर्ग
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.क्या है पूरा मामला, जानिए...
मामला रायपुर नाका वार्ड 47 का है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सुशीला अधिकारी के नाम पर एक ही घर में दो शौचालय बना दिया गया। दोनों का बिल बना और महिला समूह को भुगतान भी कर दिया गया। इन सब में महिला का नहीं वही रहा। मामले को लेकर सभापति राजकुमार नारायणी ने शिकायत की। इसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया। प्रारंभिक जांच के बाद मांझी को हटा दिया गया। उन्हें छग सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील 1966 के नियम 9/1 प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इसमें तो एफआईआर दर्ज होना चाहिए...

दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Durg Bhilai News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: दुर्ग में निगम ने एक ही घर में बना दिया दो शौचालय, सब इंजीनियर सस्पेंड, 2 को नोटिस
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)