नई दिल्ली | देश के 14 राज्यों में किसी न किसी रूप में टूरिस्ट पुलिस की बहाली की गई है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फांस ने मंगलवार को राज्यसभा में दी। अल्फांस ने बताया कि इन राज्यों में आंध्रप्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश शामिल हैं।