डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल परिसर में मंगलवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा चौथी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अतिथियों ने खेल ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि खेल से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य नियंत्रित रहता है। डीएवी की ऐंग्लोवैदिक परंपरा का उल्लेख करते हुए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के संवर्धन के लिए शिक्षकों व अभिभावकों को प्रयास करने कहा। उनमें दृढ़ संकल्प शक्ति के विकास पर बल दिया। म्यूजिक क्लब केी नन्हे कलाकारों के समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों के लिए दौड़, चम्मच व गोली दौड़, उल्टी दौड़, मेंढ़क दौड़ व टाॅफी दौड़ सहित अन्य स्पर्धाएं हुई। विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल शिक्षिका विजयलक्ष्मी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी विभाग की शिक्षिका ममता दुबे ने किया।
मैदान में खेल का प्रदर्शन करते बच्चे।
विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।