मरीजों के साथ कैसा हो व्यवहार कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
रायगढ़ | मेकाहारा प्रबंधन ने कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की शिकायत से निजाद पाने नई योजना बनाई है। इसके तहत...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 03:10 AM IST
रायगढ़ | मेकाहारा प्रबंधन ने कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की शिकायत से निजाद पाने नई योजना बनाई है। इसके तहत कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मरीजों के साथ कैसा व्यवहार करना है इसकी नर्सों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मरीजों के प्रति नर्स, वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मचारियों के खराब व्यवहार को लेकर अस्पताल प्रबंधन अलर्ट हुआ है। उनके व्यवहार में सुधार लाने के लिए कई बार प्रयास हुए लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर पाई और मरीज परेशान हो रहे हैं। अब प्रबंधन ने इसे लेकर पहल की है। जिसके तहत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बताया जाएगा कि भर्ती मरीज से कैसा व्यवहार करें और उनकी देखभाल कैसे की जाए। ट्रेनिंग मेकाहारा के वरिष्ठ डॉक्टर ही देंगे। वे अपने अनुभव के आधार पर उदाहरण समेत समझाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद वार्ड ब्वाय, स्वीपर, आया व अन्य कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Raigarh News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: मरीजों के साथ कैसा हो व्यवहार कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)