भाटापारा| जिला मुख्यालय बलौदा बाजार में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन जू-जित्सु प्रतियोगिता में मयूर स्कूल भाटापारा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीतते हुए दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता में हर्ष डागोर, गणेश्वर साहू, मनीष डहरिया, उज्जवल मानिकपुरी, आयुष गुप्ता, लव सिंग यादव व प्रिंस गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते हैं। जबकि ज्ञानेंद्र घृतलहरे व अनिरुद्ध मिश्रा ने रजत एवं रूपेश साहू ने कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में स्कूल के 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को संस्था के प्राचार्य डॉ यूएस. तिवारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद शाला परिवार के लोगों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना की।