राजधानी की ऑनलाइन कंपनी को 24 लाख से ठगा रांची में
रायपुर | राजधानी की ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी से ही रांची में 24 लाख रुपए की ठगी हो गई। कंपनी ने कारोबार बढ़ाने के...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 03:05 AM IST
रायपुर | राजधानी की ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी से ही रांची में 24 लाख रुपए की ठगी हो गई। कंपनी ने कारोबार बढ़ाने के लिए वहां अपनी शाखा खोली तथा कर्मचारी नियुक्त कर दिए। फिर शाखा में हर महीने सामान तथा स्थापना खर्च भी भेजा जाने लगा।
इस ब्रांच के हेड रांची के सुमन झा और नंदन झा को बनाया गया। कंपनी के एचआर ने जब रांची में घपले की आशंका जाहिर की, तब डायरेक्टर ने वहीं जाकर जांच की। पता चला कि ठीक से आफिस ही नहीं था, कर्मचारियों को पेमेंट नहीं हुआ और सालभर माल बेचने के बावजूद दोनों हेड पैसे अपने पास रखते रहे। रायपुर पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर चारसौबीसी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि पंडरी के सुधीर माथुर की सुरा रीटेल कंपनी सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करती है। रायपुर में यह कंपनी कई साल से है। पिछले साल रांची में शाखा खोली गई थी। वहां सुमन और नंदन को हेड बनाकर दफ्तर खोला गया और यहां से सामान की सप्लाई शुरू हो गई।
आरोपियों ने सामान की डिलिवरी ली, लेकिन जो भी रकम बेची उसे कंपनी को नहीं दिया। अब तक 24 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी के डायरेक्टर माथुर ने पुलिस को बताया कि कई लोगों को वहां पेमेंट भी नहीं किया गया है। रायपुर पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यहां से जल्द टीम झारखंड जाएगी।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.इस ब्रांच के हेड रांची के सुमन झा और नंदन झा को बनाया गया। कंपनी के एचआर ने जब रांची में घपले की आशंका जाहिर की, तब डायरेक्टर ने वहीं जाकर जांच की। पता चला कि ठीक से आफिस ही नहीं था, कर्मचारियों को पेमेंट नहीं हुआ और सालभर माल बेचने के बावजूद दोनों हेड पैसे अपने पास रखते रहे। रायपुर पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर चारसौबीसी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि पंडरी के सुधीर माथुर की सुरा रीटेल कंपनी सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करती है। रायपुर में यह कंपनी कई साल से है। पिछले साल रांची में शाखा खोली गई थी। वहां सुमन और नंदन को हेड बनाकर दफ्तर खोला गया और यहां से सामान की सप्लाई शुरू हो गई।
आरोपियों ने सामान की डिलिवरी ली, लेकिन जो भी रकम बेची उसे कंपनी को नहीं दिया। अब तक 24 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी के डायरेक्टर माथुर ने पुलिस को बताया कि कई लोगों को वहां पेमेंट भी नहीं किया गया है। रायपुर पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यहां से जल्द टीम झारखंड जाएगी।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Raipur News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: राजधानी की ऑनलाइन कंपनी
को 24 लाख से ठगा रांची में
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)