कॉलोनी के खाली फ्लैट में ऑपरेट हो रहा था सेक्स रैकेट, मौके से पकड़ी गईं पांच लड़कियां
कोलकाता और रायपुर के भाठापारा की पांच लड़कियां मौके से पकड़ी गई हैं। पुलिस ने एक दलाल को हिरासत में लिया है।
dainikbhaskar.com | Last Modified - Apr 05, 2018, 08:18 PM IST
रायपुर।भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। कोलकाता, रायपुर की पांच लड़कियां मौके से पकड़ी गई हैं। पुलिस ने एक दलाल को हिरासत में लिया है। ह्वाट्सएप में फोटो भेजकर लड़कियों का सौदा तय किया जाता था। रेट तय होने के बाद लड़कियां खुद जाती थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
- पुलिस के मुताबिक बीएसयूपी कॉलोनी वालों ने शिकायत की थी कि एक फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। रात में लड़के आते हैं।
- कॉलोनी वालों की शिकायत में पुलिस ने वहां छापा मारा और लड़कियों को पकड़ लिया। एक लकड़ी कोलकाता की है, जो पिछले दो महीने से यहीं रह रही है। तीन लड़कियां रायपुर की और एक भाठापारा की हैं। लड़का भी रायपुर का है। जो सौदाबाजी करता था।
- पुलिस ने शिवानंद नगर में भी तीन लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। लड़कियों के खिलाफ भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।
रिपोर्ट : कौशल स्वर्णबेर
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)