पहले किया पुतला दहन, फिर पत्र लिखकर माफी मांगी
गरियाबंद| कांग्रेस के एक गुट के कुछ लोगों के इशारे पर 10 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 02:50 AM IST
गरियाबंद| कांग्रेस के एक गुट के कुछ लोगों के इशारे पर 10 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल का पुतला दहन किया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अमितेश को पत्र लिखकर माफी मांगी है। पुतला जलाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इन दस कांग्रेसियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि प्रदेश कमेटी ने इस कार्यवाही को रद्द कर बहाल कर दिया है।अमितेश शुक्ल को लिखे पत्र में कांग्रेसियों ने कहा है कि वे सभी कुछ लोगों द्वारा भ्रमित व गुमराह करने की वजह से पुतला जलाए थे। इसके लिए सभी खेद प्रकट करते हैं। अमितेश शुक्ला स्वतंत्रता संग्राम में सहायक रहे परिवार के सदस्य के साथ वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा प्रदेश समन्वय समिति के भी सदस्य हैं। श्री शुक्ल के नेतृत्व में कार्य करने के लिए सभी तैयार हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने अमितेश शुक्ल से गरियाबंद फारेस्ट विश्राम गृह में भी सौजन्य भेंट कर गिले सिकवे दूर किए। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सचिव रामकृष्ण ध्रुव, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े, अजहर मेमन, अज्जू खान, नरेंद्र श्रीवास्तव, पीलेश्वर सोरी, गोपी यादव, साहिद मेमन उपस्थित थे।
हमर संगवारी हमर पुलिस कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामवासी
करही बाजार| शुक्रवार को सिटी कोतवाली बलौदा बाजार पुलिस चौकी करही बाजार प्रभारी आरएस सीह के सहयोग से पुलिस अधीक्षक आरएन दास के निर्देशानुसार हमर संगवारी हमर पुलिस के कार्यक्रम का आयोजन गांव सोनाडीह में किया गया। इसमें पुलिस चौकी प्रभारी आरएस सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप समस्त ग्रामवासी सोनाडीह सदैव पुलिस की सहायता करें। इससे पुलिस आपराधिक तत्व के लोगों पर नजर रख अपराधों पर लगाम लगा सके। चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला की सुरक्षा प्रथम सुरक्षा है आप सब एक समिति के आधार पर ग्राम की शांति व्यवस्था को सजग बनाए रखें।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.हमर संगवारी हमर पुलिस कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामवासी
करही बाजार| शुक्रवार को सिटी कोतवाली बलौदा बाजार पुलिस चौकी करही बाजार प्रभारी आरएस सीह के सहयोग से पुलिस अधीक्षक आरएन दास के निर्देशानुसार हमर संगवारी हमर पुलिस के कार्यक्रम का आयोजन गांव सोनाडीह में किया गया। इसमें पुलिस चौकी प्रभारी आरएस सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप समस्त ग्रामवासी सोनाडीह सदैव पुलिस की सहायता करें। इससे पुलिस आपराधिक तत्व के लोगों पर नजर रख अपराधों पर लगाम लगा सके। चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला की सुरक्षा प्रथम सुरक्षा है आप सब एक समिति के आधार पर ग्राम की शांति व्यवस्था को सजग बनाए रखें।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Raipur News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: पहले किया पुतला दहन, फिर पत्र लिखकर माफी मांगी
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)