संस्था ने पहले किया महिलाओं का सम्मान फिर बनाया गुल्लक बैंक
शहर की समाजसेवी संस्था एक कदम, पर्यावरण संरक्षण, बाल संरक्षण और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 03:10 AM IST
शहर की समाजसेवी संस्था एक कदम, पर्यावरण संरक्षण, बाल संरक्षण और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में संस्था के द्वारा गत दिनों शहर की महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। सफाई कर्मचारियों का फूलों से बरसात कर स्वागत किया तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मियों को उपहार देकर उन्हें विदाई दी गई।
इस मौके पर एक कदम बच्चों की नयी टीम बनाकर उनसे ही आस्था के दिव्यांग बच्चों का टीका लगाकर व फूलों की बरसात कर अनोखे अंदाज में वेलकम किया गया। इसके बाद गुल्लक बैंक भी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आस्था स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गई। संस्था द्वारा बच्चों को भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सम्मान नारी शक्ति का के नाम से ऑडिटोरियम में किया गया।
किटी ग्रुप भी शामिल हुई: आयोजन में शहर के किटी ग्रुप को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कुछ गेम रखे गए थे व स्टेज में छोटी से प्रस्तुति के लिए आमंत्रित भी किया गया था। इस आयोजन में शहर की किटी ग्रुप की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। सभी ने अलग-अलग विषयों पर सार्थक प्रस्तुति दी व एक कदम के इस प्रयास की सराहना की।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.इस मौके पर एक कदम बच्चों की नयी टीम बनाकर उनसे ही आस्था के दिव्यांग बच्चों का टीका लगाकर व फूलों की बरसात कर अनोखे अंदाज में वेलकम किया गया। इसके बाद गुल्लक बैंक भी बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान आस्था स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गई। संस्था द्वारा बच्चों को भी सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सम्मान नारी शक्ति का के नाम से ऑडिटोरियम में किया गया।
किटी ग्रुप भी शामिल हुई: आयोजन में शहर के किटी ग्रुप को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कुछ गेम रखे गए थे व स्टेज में छोटी से प्रस्तुति के लिए आमंत्रित भी किया गया था। इस आयोजन में शहर की किटी ग्रुप की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। सभी ने अलग-अलग विषयों पर सार्थक प्रस्तुति दी व एक कदम के इस प्रयास की सराहना की।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Rajnandgaon News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: संस्था ने पहले किया महिलाओं का सम्मान फिर बनाया गुल्लक बैंक
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)