पानी बचाने, पौधे लगाने का संदेश दिया
सुहेला| समीपस्थ ग्राम बुड़गहन में जनमित्र कल्याण संस्था के बैनर तले पर्यावरण जन जागरण रैली निकाली गई। सरपंच...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 03:30 AM IST
सुहेला| समीपस्थ ग्राम बुड़गहन में जनमित्र कल्याण संस्था के बैनर तले पर्यावरण जन जागरण रैली निकाली गई। सरपंच मानेश्वरी साहू ने फीता काटकर रैली को रवाना किया। रैली में युवकों एवं महिलाओं ने पानी बचाओ, पेड़ बचाओ का नारा लगाते हुए पूरे गांव की गलियों का भ्रमण किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अशोक लहरे सहित सदस्यों ने ग्रामवासियों से पौधे लगाने, पेड़ नहीं काटने, पानी बचाने व उसका सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, उसी प्रकार खराब पानी एक पौधे में डालकर पेड़ तैयार करें ताकि गांव का आबोहवा व पर्यावरण शुद्ध रह सके। रैली में उप सरपंच तीजमति साहू, महिला संगठन अध्यक्ष किरण साहू, अशोक लहरे आदि उपस्थित थे।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Suhela News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: पानी बचाने, पौधे लगाने का संदेश दिया
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)