- Hindi News
- National
- Ramanujnagar News Chhattisgarh News 20 Passengers Injured As Bus Overturns Driver Absconding
बस पलटने से 20 यात्री घायल, ड्राइवर फरार
सनावल से वाड्रफनगर जाने के दौरान सोमवार दोपहर को एक यात्री बस पलट गई, इससे बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को चोटें आई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। बताया गया है कि दोपहर 2.30 बजे के करीब सनावल से वाड्रफनगर दुर्गा बस जा रही थी, इसी दौरान सनावल से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर ड्रायवर बस को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाने लगा। इसके बाद बस सड़क छोड़ते किनारे पर पलट गई, जिससे 20 से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आई। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण यह घटना घटी।