पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balrampur News Chhattisgarh News 23 Ha Hectare Cultivation Lost Due To Hailstorm Compensation To 24 Hundred Farmers Approved But Pending In Treasury

23 सौ हेक्टेयर की खेती काे ओलावृष्टि से नुकसान, 24 सौ किसानों को मुआवजा स्वीकृत, लेकिन ट्रेजरी में पेंडिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलरामपुर जिले में दो महीने के बीच हुए ओलावृष्टि से अब तक 23 सौ हेक्टेयर से अधिक में लगे गेंहू, सरसों और चना की खेती को मुख्य रूप से नुकसान हुआ है। इस पर 1.57 करोड़ का मुआवजा प्रकरण बनकर तैयार है, लेकिन अब तक महज 33.72 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। वहीं दो हजार से अधिक किसानों का 1.23 करोड़ का भुगतान कोषालय में लंबित है। अधिकारियों का दावा है कि कुछ दिनों के भीतर सभी किसानों का भुगतान हो जाएगा।

जिले में 4 मार्च की स्थिति में 2243 हेक्टेयर में लगी फसल का नुकसान हुआ। इससे 2157 किसान प्रभावित हैं। वहीं राजस्व अमले ने अब तक 217 किसानों को ही मुआवजा वितरित किया है। जबकि मुख्यमंत्री ने कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों को तेजी के साथ किसानों को राहत दिलाने के निर्देश दिए थे, इसके बाद कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किसानों के खेत में पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। बता दें कि सरसों की खेती पर प्रति हेक्टेयर राजस्व अमला नियम के अनुसार 18 हजार रुपए, गेंहू पर 25 हजार और चना पर 25 हजार रुपए का मुआवजा का प्रकरण तैयार किया है। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों ने 4 मार्च तक 2243 हेक्टेयर के नुकसान का जो आंकलन किया है उसके बाद राजपुर और वाड्रफनगर विकासखंड में फिर से ओलावृष्टि हुई। इसमें वाड्रफनगर में 173 किसानों का 69 हेक्टेयर तथा राजपुर ब्लाॅक के 86 किसानों का 40 हेक्टेयर का नुकसान आंकलन किया गया है। इनका पैसा तो ट्रेजरी में भी नहीं गया है। बलरामपुर जिले के 48 विकासखंडों के 24 सौ से अधिक किसान ओलावृष्टि का दर्द झेल रहे हैं। इनमें ऐसे कई किसान हैं जिन्होंने रवि की खेती में गेंहू और सरसों की खेती इसलिए की थी कि परिवार में किसी का इलाज करना था तो किसी को बच्चों की शादी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, अब मुआवजा मिलने की उम्मीद है लेकिन उसमें भी देरी हो रही है।

खाते में पहुंचेगी राहत राशि

विजय कुमार कुजूर, अपर कलेक्टर, बलरामपुर ने बताया राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा का प्रकरण तैयार कर दिया गया है। 217 किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है, बाकी किसानों को भी दिया जाना है, उनका पैसा ट्रेजरी से पास होते ही खाता में पहुंच जाएगा। इसमें कुछ दिन का समय लगेगा।
खबरें और भी हैं...