- Hindi News
- National
- Lakhanpur News Chhattisgarh News 31 Thousand Quintals Of Paddy Kept In Open Due To No Lift Rain Started To Germinate
उठाव नहीं होने से 31 हजार क्विंटल धान खुले में रखा, बारिश से होने लगा अंकुरण
लखनपुर सहकारी समिति के अमेरा स्थित धान खरीदी केन्द्र में 31 हजार क्विंटल से अधिक धान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है और बारिश की वजह से खराब होने लगा है। इसके कारण धान के बोरों में अंकुरण आना शुरू हो गया है। खरीदी प्रभारी का कहना है कि वह धान उठाव के लिए कई बार अधिकारियों को बोल चुके हैं, इसके बाद भी उठाव नहीं हो रहा है और आंधी के बीच होने वाली बारिश से धान को बचाना मुश्किल हो गया है।
बता दें कि अमेरा, लहपटरा धान उपार्जन केंद्र से डेढ़ माह से धान का उठाव नहीं होने के कारण भीग रहा है। खरीदी प्रभारियों ने तिरपाल लगाया है लेकिन उससे पूरी तरह धान को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं। इससे धान में अंकुरण हाेने लगा है। केंद्र प्रभारी संजय राजवाड़े ने बताया गया कि शुरुआती दौर में धान का उठाव लगातार हो रहा था, लेकिन बाद में इसकी गति कम हो गई। अभी डेढ़ माह से उठाव नहीं हो रहा है। इस समय खुले में 31110.40 क्विंटल धान पड़ा हुआ है। यथा संभव जो इंतजाम हैं, उससे धान को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद भी अब तक धान की उठाव नहीं हो सका है।
सहकारी समिति में खुले में रखा धान।