- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News 44 Reached Hospital After Being Injured In Dispute And Road Accident In Holi
होली में विवाद व सड़क हादसे में घायल होकर 44 पहुंचे अस्पताल
सभी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे
होली में विवाद व सड़क हादसे से बचने शहर सहित पूरे संभाग में पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की थी लेकिन छिटपुट घटनाएं रुक नहीं पाई। कहीं शराब के नशे में वाहन चलाने के दाैरान कोई सड़क हादसे में घायल हो गया तो कहीं लोग अापस में मारपीट कर बैठे और घायल हो गए। यह सबकुछ होली व उसके दूसरे दिन देखने को मिला। आलम यह रहा कि मेडिकल काॅलेज अस्पताल में मरीज आते रहे। कुछ तो प्राथमिक इलाज के बाद लौट गए, लेकिन जिन्हें गंभीर चोट आई उन्हें भर्ती किया गया। आंकड़े देखते तो दो दिन में अस्पताल के सर्जिकल मेल वार्ड में 33 व आर्थो में 11 लोगों को भर्ती कराया गया। ये मारपीट व सड़क हादसे में घायल होने से यहां पहुंचे थे। मरीजों की भीड़ से इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहे डाॅक्टर व अन्य स्टाफ भी परेशान रहे। वे एक मरीज को देख रहे थे तो दो और पहुंच जा रहे थे।