- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News 44 Thousand Fraud In The Name Of Buying A Bike On Olx
ओएलएक्स पर बाइक खरीदने के नाम पर 44 हजार की ठगी
ओएलएक्स पर बाइक खरीदने के चक्कर में एक युवक ठगी का शिकार हो गया। वह बाइक बेचने वाले के खाते में करीब 44 हजार रुपए जमा कर दिया फिर उसे बाइक नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम चांची निवासी अरुण मिंज अंबिकापुर में रहता है। उसने नवंबर में ओएलएक्स पर एक बाइक का विज्ञापन देखा और उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की। विज्ञापन करने वाले से बाइक बेचने के लिए 44 हजार रुपए में सौदा हुआ। युवक ने उसके बताए अनुसार कई बार में 44 हजार रुपए जमा कर दिया। उससे कभी जीएसटी के नाम तो कभी डिलीवरी फीस के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन बाइक नहीं दी गई। इसके बाद युवक को ठगे जाने का एहसास हुआ और कोतवाली में रिपोर्ट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।