- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News 519 Teachers Panchayat And Nani Cadre Of The District Got The Benefit Of Merger
जिले के 519 शिक्षक पंचायत व ननि संवर्ग को मिला संविलियन का लाभ
सरकार से सम्पूर्ण संविलियन की सौगात पाकर शिक्षक पंचायत संवर्ग गदगद हैं। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सरगुजा ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के निवास पर सम्पूर्ण संविलियन के लिए उनका और सरकार का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह व जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा की अगुवाई में टी एस सिंहदेव के निवास में मिला और धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में केवल 16 हजार शिक्षाकर्मी संविलियन से वंचित थे, जिनके लिए इस बार का बजट में बड़ी सौगात लेकर आया है। 1 जुलाई 2020 से शिक्षाकर्मी अब शिक्षक बन जाएंगे। हालांकि क्रमोन्नति का मांग अभी भी पूरी नहीं हुई है, पर सरकार की सकारात्मकता को देखते हुए लगता है कि यह भी जल्द ही पूर्ण होगी। जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि जिले के 519 शिक्षक पंचायत व नगरीय निकाय संवर्ग को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर संगठन के प्रांतीय महामंत्री रंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिग्गा, काजेश घोष, महासचिव कर्ण सिंह जोगी, संयुक्त सचिव संजय चौबे, राजेश सिंह, अरविंद राठौर, सह सचिव राकेश दुबे, प्रवक्ता संजय अम्बष्ट, जिला कोषाध्यक्ष नरेश पांडेय, महासचिव अरविंद सिंह, महिला प्रमुख कंचनलता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।