पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surajpur News Chhattisgarh News 755 Farmers Got Compensation Of 34 Lakhs On Hail

ओलावृष्टि पर 755 किसानों को 34 लाख का मिला मुआवजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों जिले में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर 755 किसानों को राहत दिलाने के लिए 34 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसके अलावा कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी अधिकारियों को नियमित तौर पर आंकलन प्रतिवेदन प्रेषित करने निर्देश दिया है।

एसडीएम भैयाथान प्रकाश सिंह राजपूत ने बताया है कि दूरस्थ क्षेत्रों में आने वाले ग्रामों में संयुक्त टीम कैम्प कर किसानों सहित फसलों के रकबे का सर्वे कराया जा रहा है। तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी व कृषि, उद्यानिकी विभाग का अमला किसानों के प्रभावित फसलों के रकबे का सर्वे कर सत्यापन कर रहा है। चांदनी बिहारपुर के ग्राम पंचायत कुबेरपुर, नवगई, खालबहरा, सपहा, नवाटोला एवं अन्य विकासखंडों में भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया, जहां करीब 755 किसानों की फसल ओलावृष्टि से प्रभावित पाई गई है। मुआवजा की राशि बैंक के माध्यम से आरटीजीएस एवं शेष किसानों को चेक के माध्यम से वितरित की जा रही है। किसान मुआवजा राशि दो दिन में आहरण कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...