पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News A Boy Who Had Returned From Dubai Had A Sore Throat Sent A Sample

दुबई से लौटे युवक के गले में हुई खराश, भेजा सैंपल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुछ दिन पहले दुबई से अंबिकापुर लौटे शहर के एक युवक को गले में खराश होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को उसके बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजा है।

युवक एक मार्च को दुबई से अंबिकापुर लौटा था और उसका स्वास्थ्य भी सामान्य था। बीते दो तीन दिनों से गले में खराश होने पर वह गुरुवार को मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुंचा और डाॅक्टरों को इसकी जानकारी दी तो मामला सामने आया। कोरोना संदेहास्पद होने पर डाॅक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उसका चेकअप किया और फिर सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेज दिया। डाॅक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

कोरोना संदिग्ध होने का शहर में यह तीसरा केस

कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह पर शहर से यह तीसरा केस सामने आया है। इससे पहले गांधीनगर व केदारपुर क्षेत्र के एक-एक युवकों के बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दोनों युवक चीन से अंबिकापुर लौटे थे। इसके बाद यह तीसरा मामला है।


खबरें और भी हैं...