पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sitapur News Chhattisgarh News A Group Of 7 Elephants Roamed The Khohara And Khirkhi Forests Of The Kotadola Forest Zone

7 हाथियों का दल कोटाडोला वन परिक्षेत्र के खोहरा और खिरखी जंगल में घूम रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सात हाथियों के दल ने जनकपुर विकासखंड के ग्राम देवसिल में जमकर उत्पात मचाया था। देवसिल के मिडिल स्कूल के खिड़कियों और दरवाजे को तोड़कर किचन शेड को भी तोड़कर रखा चावल को खा लिया था। शुक्रवार को हाथियों का दल कोटाडोल वन परिक्षेत्र के खोहरा और खिरखी जंगल में होने की जानकारी मिली है। यहां से हाथियों के दल के संजय गांधी टाइगर रिजर्व पार्क में जाने की संभावना है।गौरतलब है कि बुधवार को देवसिल के ही राशन दुकान को क्षतिग्रस्त कर हाथियों ने नमक और चावल चट गए गए थे। सीतापुर में एक कच्चे मकान को भी तोड़ दिया था। यहां मौजूद ग्रामीणों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई थी। वन विभाग के अधिकारी हाथियों द्वारा किए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...