दौड़ में अगस्टिना, पूजा और अनूपा ने मारी बाजी
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय ग्रामीण एवं महिला खेल नर्मदापुर के स्टेडियम में हुआ। आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैनपाट तहसीलदार उमा राज ने किया।
इस दौरान उमा राज ने कहा कि खेल से ही टीम भावना का विकास होता है जिससे हम बड़े काम भी आसानी से कर सकते हैं। आयोजित खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, फुटबॉल, वालीबॉल, खो खो एवं एथलेटिक्स खेल में 17 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष व महिला प्रतिभागियों ने अपने जौहर दिखाए। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अगस्टिना प्रथम व गायत्री यादव द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में पूजा यादव प्रथम व अगस्टीना द्वितीय तथा 400 मीटर की दौड़ में अनूपा एक्का प्रथम व रोमा लकड़ा द्वितीय, गोला फेंक में महिमा बखला प्रथम व शशिमा पैकरा द्वितीय, तवा फेंक में पल्लवी एक्का प्रथम व महिमा बखला द्वितीय रहे। पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोनू कुजूर प्रथम व विनोद कुजूर द्वितीय रहे। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में मोनू कुजूर प्रथम व दीपक मिंज द्वितीय व 400 मीटर दौड़ में शेखर एक्का प्रथम व रूपेश यादव द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में मोनू कुजूर प्रथम व विनोद कुजूर द्वितीय, तवा फेंक में बसंत बड़ा प्रथम व राहुल कुजूर द्वितीय, गोला फेंक में शेखर एक्का प्रथम व बसन्त बड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी में कमलेश्वरपुर विजेता व नर्मदापुर उपविजेता तो फुटबॉल में नर्मदापुर विजेता व कमलेश्वरपुर उपविजेता रहे। वालीबॉल में पथरई विजेता व नर्मदापुर उपविजेता, खो खो में कमलेश्वरपुर विजेता व नर्मदापुर उपविजेता रहा।
खेल से शरीर और मन
दोनों रहते हंै स्वस्थ
पुरस्कार वितरण समारोह में अटल बिहारी यादव ने कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। इस दौरान बीईओ सुनील दत्त पांडेय, नायब तहसीलदार अमरनाथ श्याम, एबीईओ तजमुल हसन, माथुर दीवान, अनिल बरला, समीर तिर्की, रोशनी कुजूर, राकेश कैवर्तय, ज्योति प्रकाश कुजूर, मनीष गुप्ता, अंजना कुजूर, सत्यप्रकाश गुप्ता, धनंजय वर्मा, सुरेंद्र सिदार, अमित सिन्हा, प्रदीप कुजूर, मोजसम खान, शिवपाल, रफेल बेक सहित अन्य शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।