पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Bjp Leaders Submitted Memorandum To Prevent Incidents Of Theft

चोरी की घटनाओं को रोकने भाजपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजपुर| बरियों पुलिस चौकी से करीब 5 सौ मीटर दूर रात में अज्ञात चोरों ने घर से बाइक चोरी कर ली। इसके बाद बरियों भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों ने बरियों चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक व सामरी विधायक को ज्ञापन सौंपकर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बरियों निवासी राजेन्द्र सोनी शुक्रवार को खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली। इसके बाद बरियों भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बरियों चौकी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कहा गया है कि कुछ दिन से बरियों क्षेत्र में चोरी एवं असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ गई है। भिलाई स्थित क्रेशर व सिधमा में वाहनों से बैट्री चोरी व ग्राम बघिमा से ट्रैक्टर चोरी के बाद बाइक चोरी हो गई। इस पर बरियों बस स्टैंड में एक आरक्षक की तैनाती एवं क्षेत्र में रात्रि गश्त करने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ सांसद प्रतिनिधि कमला प्रसाद सांडिल्य, विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, सरपंच रवि टेकाम, उप सरपंच रामाशंकर,राजू सोनी, मुरारी श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, काशी पटेल, आकाश एक्का, अरुण यादव आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...