- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Case Filed Against Husband And Others Including Husband For Dowry
दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ना पति सहित अन्य पर केस दर्ज
दहेज के लिए प|ी को प्रताड़ित करने के एक मामले में पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रूखसार कुरैशी की शादी शाहिद से करीब एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति व परिवार के अन्य सदस्य दहेज की बात को लेकर उसे परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगे। पता चलने पर मायकेवालों ने आकर बात की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट की। पुलिस ने मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंजिश पर ब्लेड से वार किशोर को किया घायल
अंबिकापुर| शहर के घुटरापारा इलाके में होली के दिन पुरानी रंजिश पर एक किशोर पर मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने मारपीट कर उसके ऊपर ब्लेड से वार किया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घुटारापारा निवासी सूरज सूर्यवंशी होली के दिन घर के पास था। डीजे पर कुछ युवक पास में ही नाच रहे थे। इसी दौरान अरविंद सोनी व उसके साथी विवाद करने लगे। मना करने पर उन्होंने मिलकर सूरज के साथ मारपीट की और ब्लेड से उसके पीठ पर वार किया जिससे वह घायल हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।