- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Children Making Things From Old Marriage Cards Plastic Bottles
पुराने मैरिज कार्ड, प्लास्टिक बोतल से बच्चे बना रहे काम की वस्तुएं
रामानुजनगर| प्राथमिक शाला गौटियापारा गोपीपुर में सहायक शिक्षक बच्चों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करा रहे हैं। कुछ दिनों पहले शिक्षक ने घरों में पड़े मैरिज कार्ड का उपयोग कर शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण कराया।
इसके साथ ही घर में पड़े तेल के खाली डिब्बों से बच्चों के साथ मिलकर गमले का निर्माण किया। वहीं कम लागत पर स्कूल में ही हैंड वास तैयार किया जा रहा है। शिक्षक प्रमोद कुमार साहू के मार्गदर्शन में स्कूल के बच्चों के बीच इको क्लब का गठन कर एक इस तरह की पहल की जा रही है। ऐसे प्लास्टिक का निपटारा करने का एक बहुत ही नायाब तरीका अपनाया है। इसके साथ ही बेकार प्लास्टिक से चटाई बनाकर प्लास्टिक का सदुपयोग करने का संदेश दिया जा रहा है।