- Hindi News
- National
- Surajpur News Chhattisgarh News Children Of Central Jail Ambikapur Excelled In Examination
केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के बच्चों का परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
अंबिकापुर| केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार गायकवाड़ ने बताया है कि जेल में निरुद्ध महिलाओं के बच्चों आर्यन कुशवाहा 4 वर्ष एवं नीतेश जायसवाल 5 वर्ष को प्राथमिक शिक्षा के दृष्टिगत स्थानीय प्री स्कूल अम्बिकापुर की नर्सरी कक्षाओं में दाखिला कराया गया था। स्कूल में होने वाले सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं खेलों में इन बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है। प्री स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम आया जिसमें उक्त दोनों बच्चों ने अपने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ‘‘ए’’ ग्रेड से परीक्षा पास किया है। कि जेल में निरुद्ध बच्चों के पढ़ने-लिखने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है।