पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Coal India Bans Biometric Attendance Due To Corona Virus

कोरोना वायरस को देख कोल इंडिया ने बायोमैट्रिक हाजिरी पर लगाई रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31 मार्च तक सभी कर्मचारियों की लगेगी रजिस्टर में हाजिरी

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद कोयला मंत्रालय के निर्देश पर कोल इंडिया की सभी कम्पनियों ने आगामी 31 मार्च तक कोयला अधिकारी कर्मचारियों को बायोमैट्रिक हाजिरी की जगह (मैनुएल हाजिरी) रजिस्टर में हाजिरी लगाने की छूट प्रदान
कर दी है।

संक्रमण के जरिए फैलने वाले कोरोना वायरस के मरीज भारत मे भी तेजी से बढ़ रहे हैं, अब तक पचास से अधिक मरीजों में इस वायरस के लक्षण मिले हैं, सरकार इसके बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने सभी मोबाइल उपभोक्ताओं को संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त भीड़ भाड़ से बचने, खांसी-जुकाम सहित संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखने इस बीमारी के लक्षण के विषय में जानकारी दी जा रही है। केंद्र सरकार कई तरह के उपाय कर इसके रोकथाम के लिए काम कर रही है।

कोल इंडिया के जीएम मैन पावर ने बायोमैट्रिक से हाजिरी पर 31 मार्च तक रोक लगाने सम्बन्धी आदेश होली के दूसरे दिन जारी किया है। उक्त आदेश कोल इंडिया के सभी सब्सिडरी में पालन के लिए निर्देशित किया है।

अस्पताल में बायो मैट्रिक्स का उपयोग बंद करने की मांग

अंबिकापुर| कोरोना वायरस को लेकर संस्थाओं में कर्मचारियों का बायोमैट्रिक्स उपस्थिति बंद कर दिया गया है लेकिन मेडिकल काॅलेज अस्पताल में अभी इसी में उपस्थिति होने से कर्मचारियों ने इसे बंद कराने की मांग की है। इसको लेकर अस्पताल के कर्मचारियों ने अधीक्षक को आवेदन सौंपा है।

खबरें और भी हैं...