- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Collision In Two Trucks One Driver Injured
दो ट्रकों में टक्कर, एक ड्राइवर घायल
अंबिकापुर| अंबिकापुर। रामानुजगंज एनएच में शनिवार की सुबह सेमरसाेत जंगल में मोड़ के पास दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आयशर ट्रक का ड्राइवर रायपुर निवासी यशवंत मसीह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मोड़ में अनियंत्रित होकर दोनों ट्रक आपस में भिड़ गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची। तब तक एक ट्रक का ड्राइवर वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया था। घायल यशवंत को ट्रक से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर एक अन्य हादसे में अंबिकापुर से लगे बिश्रामपुर रोड में कालीघाट के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया है तेज रफ्तार होने से कालीघाट के पास रेलिंग तोड़ते हुए पिकअप सड़क किनारे उतर गई। पिकअप के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।