पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Committees Constituted In The District Elected Chairman And Members

जनपद में समितियों का गठन चुने गए सभापति और सदस्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलरामपुर| जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की निर्वाचन की प्रक्रिया के बाद जनपद पंचायतों में स्थाई समितियों का गठन किया गया। यहां 08 समितियों के लिए सदस्यों का निविर्रोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष विनय सिंह पैकरा एवं उपाध्यक्ष भानू प्रकाश दीक्षित की उपस्थिति में सभी समितियों के सभापति एवं सदस्यों का चुनाव किया गया।

जनपद पंचायत बलरामपुर के लिए सामान्य प्रशासन समिति, शिक्षा स्थाई समिति, महिला एवं बाल विकास समिति, कृषि स्थाई समिति, वन स्थाई समिति, संचार एवं सकर्म समिति, स्वच्छता समिति, सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति एवं सदस्यों का निर्वाचन किया गया। सभी समितियां पंचायत से संबंधित विभिन्न कार्ययोजनाओं के लिए बैठक कर आवश्यक निर्णय लेगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा अविवादित फौती नामांतरण, पेंशन एवं व्यक्तिमूलक योजनाओं के निराकरण के लिए शिविर लगाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया। जनपद पंचायत के अध्यक्ष विनय सिंह पैकरा ने बताया कि समितियों का शांतिपूर्ण गठन हो गया है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत में चल रहे कार्यों की स्थिति के बारे में चर्चा कर क्रियान्वयन करेंगे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय गुप्ता एवं जनपद पंचायत सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...