- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Committees Were Formed In District Panchayat
जनपद पंचायत में समितियों का किया गया गठन
प्रेमनगर| जनपद पंचायत में विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया। सिंगारो बाई को सामान्य प्रशासन समिति का अध्यक्ष, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग का तुलसी यादव, कृषि समिति धर्म सिंह, संचार व संपर्क केवलापति साहू, सहकारिता व उद्योग गीतांजलि सिरदार, वन व निगम विफइया राजवाड़े तथा स्वच्छता समिति की जिम्मेदारी पति राम सिंह को दी गई है। बैठक में प्रेमनगर तहसीलदार उमेश कुश्वाहा, सीईओ एमएल वर्मा मौजूद थे।