पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Constable Vehicle Owner Seen Walking Around On Stolen Bike

चोरी की बाइक से घूम रहा था आरक्षक वाहन मालिक ने देखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर| शहर के एक इलाके से चोरी गई बाइक पुलिस विभाग के आरक्षक के पास से मिली। मामला तब सामने आया जब गुदरी बाजार में वाहन मालिक की उसके ऊपर
नजर पड़ गई। हालांकि पुलिसकर्मी इसके बारे में कुछ भी बताने से बच रहे हैं। पुलिस ने बाइक जब्त कर सुपुर्द नामे पर वाहन मालिक चांदनी चौक निवासी राजकपूर शर्मा को सौंप दी है। बताया गया है कि चांदनी चौक निवासी राजकपूर शर्मा की नई बाइक 2 दिसंबर को घर के सामने से चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से बाइक का पता नहीं चला। इसी बीच 12 मार्च को बाइक के साथ एक युवक को उसने गुदरी बाजार में देखा। उसने युवक को रोकर बाइक के बारे में पूछताछ की तो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताया था।
खबरें और भी हैं...