- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Crpf Set Up Blood Donation Camp Soldiers Donated Blood
सीआरपीएफ ने लगाया रक्तदान शिविर, जवानों ने किया ब्लड डोनेट
अंबिकापुर| सीआरपीएफ के 81वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को अंबिकापुर में 62वीं बटालियन में एक शिविर आयोजित कर अधिकारियों व जवानों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कमांडेंट मनीष कुमार मीणा ने पहले रक्तदान कर कहा इससे बड़ा कोई दान नहीं होता है। उन्होंने इससे कई मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। शिविर में अधिकारियों व जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के आयोजन में मेडिकल काॅलेज अस्पताल के ब्लड बैंक के डाॅक्टर व अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।