- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Dead Body Of Newborn Found Near Staff Quarters In Hospital Premises Dogs Scratched
अस्पताल परिसर में स्टाफ क्वार्टर के पास नवजात का मिला शव, कुत्तों ने नोचा
अंबिकापुर | मेडिकल काॅलेज अस्पताल परिसर में नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर व पुराने मरच्यूरी के पास एक नवजात(लड़का) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात के दोनों पैर कुत्ते खा गए थे। घटना के बारे में शनिवार की देर शाम को तब पता चला जब स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले कुछ कर्मचारियों की नजर पड़ी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवाया। नवजात का शव यहां किसने फेंका अभी इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी का मृत नवजात जन्म लिया होगा और उसने अस्पताल परिसर में उसे पुराने मरच्यूरी के पास झाड़ियों में फेंक दिया होगा। पुलिस ने सुबह शव का पीएम कराया, लेकिन रिपोर्ट नहीं आने से मौत के कारण का भी अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।