- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Delivery Pains On The Way Gave Birth To 39wait39 As Soon As Reaching Ambikapur
रास्ते में प्रसव पीड़ा, अंबिकापुर पहुंचते ही दिया ‘प्रतीक्षा’ को जन्म
भाई के साथ होली में कोरबा से मायके झारखंड जाने के लिए बस से निकली एक गर्भवती महिला रविवार की रात अंबिकापुर
पहुंची तो उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
स्थिति यह बन गई कि वह एक कदम भी चलने में असमर्थ हो गई। इससे अजीब स्थिति बन गई। तब तक बस अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंच गई। फिर बस में रही एक महिला ने सुझबूझ दिखाई। महिला ने बस में गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया। वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिस सहायता केंद्र में रहे पुलिसकर्मियों आलोक गुप्ता व अनिल विश्वकर्मा ने स्थिति संभाली। फोन कर महतारी एक्सप्रेस बुलवाया फिर प्रसूता व उसके बच्चे को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने बच्चे की साफ-सफाई की। कोरबा निवासी अर्चना चौधरी व उसका नवजात दोनों स्वस्थ थे। इससे सुबह डाॅक्टर ने दोनों को डिस्चार्ज कर दिया फिर वे घर चले गए।
मां ने कहा- बच्ची का नाम रखेंगे प्रतीक्षा
बच्ची के जन्म के बाद महिला को राहत मिली। उसे जब पता चला कि उसे लड़की हुई तो उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उसने कहा कि वह बच्ची का नाम प्रतीक्षा रखेंगे क्योंकि इसका जन्म प्रतीक्षा बस स्टैंड में हुआ है।
बस के लोअर स्लीपर पर लिटाकर कराया प्रसव
पुलिस ने बताया कि महिला कोरबा से बदन बस में भाई के साथ मायके झारखंड के गढवा जाने निकली थी। अंबिकापुर के बिलासपुर चौक में रात करीब 11 बजे पहुंचे थे कि महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। ड्राइवर तेजी से प्रतीक्षा बस स्टैंड तक बस लाया। तब तक महिला की स्थिति बस से उतरने लायक नहीं थी। इससे पास में मौजूद एक महिला ने सूझबूझ दिखाई और स्लीपर गर्भवती को लिटाकर प्रसव कराया।