- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Demand To Ban Biometric Attendance In Secl For Fear Of Corona
कोरोना के डर से एसईसीएल में बायोमैट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाने की मांग
बिश्रामपुर| कोरोना वायरस से ग्राम एवं शहर के लोगों को बचाने के उद्देश्य से शिक्षक गौरीशंकर पांडेय ने मुख्य मार्ग एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर पंपलेट के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष ग्रामसभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रभाव से सुरक्षित रखने के बारे में बताया। उपसरपंच कृष्ण कुमार अग्रवाल बल्लू ने इस पर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। पांडेय ने बताया कि 9 मार्च को शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक से मिलकर शासन के निर्देशानुसार बायोमैट्रिक सिस्टम से उपस्थिति में 31 मार्च तक ढील देने की अपील करेंगे, ताकि कोरोना के संक्रमण के रोकथाम में सहायक सिद्ध हो सके।