- Hindi News
- National
- Ramanujnagar News Chhattisgarh News Devrani And Jethani Sworn In As District Members
जनपद सदस्य बनी देवरानी और जेठानी ने ली पद की शपथ
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से निर्वाचित जितनी देवी के स्थान पर उनकी जेठानी नीलम ठाकुर ने जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के वोटिंग में भाग लेने एवं जनपद सदस्यों के शपथ ग्रहण में शपथ लेने की शिकायत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के सदस्य रामचरित्र सोनवानी व ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर के सरपंच तथा उप सरपंच ने कलेक्टर से की है।
आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर की नीलम ठाकुर पति उपेंद्र नायक ने जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के वोटिंग में वोट की और शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। जबकि जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से नीलम ठाकुर की देवरानी जितनी देवी पति ओमप्रकाश निर्वाचित हुई हैं। जितनी देवी की जगह नीलम ठाकुर के शपथ लेने एवं जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में वोट करने पर जितनी देवी को जनपद सदस्य के पद से हटाने की मांग की गई है। जितनी देवी के जगह में नीलम ठाकुर ने शपथ लेने एवं वोटिंग करने की शिकायत प्रमाण के साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा कलेक्टर से की गई है। कलेक्टर को किए शिकायत में शपथ ग्रहण के दौरान जितनी देवी के जगह नीलम ठाकुर के द्वारा शपथ लेने का फोटो भी शिकायत के साथ लगाया गया है। जिला पंचायत सदस्य रामचरित्र सोनवानी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया है। मांग की गई है कि इस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
जितनी देवी।
ग्राम सभा में दी गई धमकी तो खुला गड़बड़ी का राज
शिकायत में बताया कि नीलम ठाकुर के पति जनपद पंचायत वाड्रफनगर में मनरेगा में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत हैं। नीलम ने जितनी देवी की जगह में ग्राम सभा में आकर एजेंडा से हटकर कार्य करने के लिए धमकी दी। गलत तरीके से काम करने का दबाव भी बनाया।
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव पर भी लगा प्रश्न चिन्ह
जिस प्रकार जनप्रतिनिधियों ने जितनी देवी की जगह नीलम ठाकुर के जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में वोट में भाग लेने एवं शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने का आरोप लगाया है, ऐसे में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद जेठानी नीलम ठाकुर। -फाइल फोटो