- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News District Anganwadi Closed Till March 31 All Programs Canceled
जिले की आंगनबाड़ी 31 मार्च तक बंद, सभी कार्यक्रम किए रद्द
सूरजपुर/बिश्रामपुर| महिला एवं बाल विकास विभाग से जारी आदेश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार नोवल कोरोना वायरस वी-19 से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए समस्त आंगनबाड़ियों को 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इसके अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत समस्त वजन त्योहार एवं पोषण अभियान अंतर्गत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रमों आगामी आदेश तक रद्द किया गया है। इस अवधि में हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी टू ईट का वितरण यथावत रखा जाएगा। बिश्रामपुर में कोरोना वायरस के मद्देनजर नगरीय निकाय क्षेत्र में स्थित सभी सार्वजनिक स्थल को तत्काल बंद किए जाने का निर्देश शासन ने जारी कर दिए हैं।