पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surajpur News Chhattisgarh News District Level Officers Were Transferred Months Ago But Posted On Website

जिला स्तर के अधिकारियों का हो चुका महीनों पहले तबादला, लेकिन वेबसाइट बता रही पदस्थ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन की वेबसाइट के अपडेशन में बरती जा रही लापरवाही के कारण आम लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पा रहा है। वेबसाइट में ऐसे अधिकारियों के नाम हैं जिनका तबादला पिछले साल ही हो गया है, लेकिन उनका नाम और मोबाइल नंबर हटाकर नए अधिकारियों का दर्ज नहीं किया गया है।

सूरजपुर डाट एनआईसी डाट इन के माध्यम से जिले के लोग अधिकारियों से संपर्क करते हैं। इसके बाद भी वेबपेज में सेवानिवृत केपी साय अभी भी सूरजपुर के अपर कलेक्टर हैं तो ओपी सिंह को संयुक्त कलेक्टर बताया जा रहा है। इतना ही नहीं सेवानिवृत जिला जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह क्षत्रिय व खनिज अधिकारी त्रिवेणी देवांगन को बताया जा रहा है, जबकि इनका तबादला जुलाई 2019 में हो चुका है। इसी तरह जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर को कार्यरत बताया जा रहा है, जबकि उनका तबादला अगस्त 2019 में हो चुका है। इसके अलावा जनसंपर्क अधिकारी मैक्सिमा टोप्पो जुलाई 2019 में सेवानिवृत हो गई हैं और सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग ललित शुक्ला का तबादला जुलाई 2019 में हुआ है और वे भी वेबसाइट में पदस्थ बताए जा रहे हैं। इन अधिकारियों के अलावा सीएमओ सूरजपुर घनश्याम शर्मा का मार्च 2019 में ट्रांसफर हो चुका है तो डाॅ. ललन सिंह उपसंचालक पशुचिकित्सा का तबादला मई में हो गया है। जानकारों का कहना है कि वेबसाइट पर अपडेशन के लिए हर साल जिला प्रशासन पैसे खर्च करता है, लेकिन जरूरी जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण पदस्थ अधिकारियों के बारे में आम लोग नहीं जान पाते या फिर इसके लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...