- Hindi News
- National
- Ramanujnagar News Chhattisgarh News Drinking Alcohol With Woman Killed Satan In Dispute Over Arrival
महिला के साथ पी रहे थे शराब, साैतन के पहुंचने पर विवाद में कर दी उसकी हत्या
विकासखंड रामचंद्रपुर के अन्नपारा निवासी फुलकुंवर नामक महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलाझाते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 फरवरी की थी।
आरोपियों ने पहले महिला के साथ शराब पी और विवाद होने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को घर में ही खाट पर कंबल से ढंककर भाग गए थे। घटना के दिन महिला घर में अकेली थी। गांव की एक महिला शादी में जाने के लिए उसे बुलाने के लिए गई तो घटना का पता चला था। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच शुरू की और दस दिन के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन अाराेपियाें रामजीव सिंह, राजेश विश्वकर्मा, संजय कुमार पंडो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में एसडीओपी नीतेश गौतम, रामानुजगंज थाना प्रभारी एनके पैकरा, एएसआई रामचंद्रपुर टिकेश्वर यादव, आरक्षक मनोज वासुदेव, संदीप, कांग्रेस सिंह, अनिल पैकरा, नागेश्वर पोर्ते, बृजमहोन सिंह, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, महिला आरक्षक मित्र बिंदा, दाउदीन कुजूर, राधेश्याम, राकेश तिवारी शामिल थे।
महिला ने कहा था कि तुम लोग हमें बदनाम कर रहे
हो तो अाराेपी उसके साथ मारपीट करने लगे
पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या से पहले आरोपियों ने उसके साथ शराब पी थी। आरोपी महिला के साथ जब उसके घर में शराब पी रहे थे तभी उसकी सौतन भी आ गई। इसी दौरान महिला ने एक आरोपी राम जीव को कहा तुम हम लोगों को बदनाम कर दिए हो। सौतन के साथ तुम्हारा प्रेम प्रसंग चल रहा है तो तुम उसे रख लो। इसी पर विवाद होने लगा और तीनों आरोपी महिला के साथ मारपीट करने लगे। आरोपी उसकी सौतन को भी मारने की धमकी देने लगे जिससे वह डर का वहां से भाग गई। इसके बाद आरोपियों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
पुलिस गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी।