पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajpur News Chhattisgarh News Due To Rain The Temperature Dropped Cold Increased People Played Dry Holi Women Also Left The Group

बारिश के कारण गिरा तापमान, बढ़ी ठंड तो लोगों ने खेली सूखी होली, महिलाएं भी ग्रुप बनाकर निकलीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में हर्षोल्लास के साथ रंगोत्सव पर्व मनाया गया। होली के दिन हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। गर्मी की बजाय हल्की ठंड के कारण होली में लोगों ने सूखे रंग का अधिक उपयोग किया। मंगलवार को आसमान में दिनभर बादल छाए होने के साथ ही रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। रात 10 बजे के बाद बुधवार की सुबह साढ़े 7 बजे तक जमकर बारिश होती हुई। इसके कारण बुधवार को दिन का तापमान 24 और रात में 15 डिग्री दर्ज किया गया।

जिला मुख्यालय समेत शहरी क्षेत्र चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, शिवपुर-चरचा और ग्रामीण इलाकों में सोमवार को होलिका दहन के दूसरे दिन से शुरू हुए रंगपंचमी पर्व के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं युवाओं ने जमकर डीजे की धुन पर नाच कर होली पर्व मनाया। गुरुवार को भी शहरी क्षेत्र के बाजार में होली का रंग चढ़ा रहा है। स्कूल, काॅलेज में भी गुरुवार को छात्रों ने रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया। हालांकि परीक्षा के कारण बोर्ड के छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त दिखे। जिला मुख्यालय में भाजपा नेता और सोशल वर्कर संजय अग्रवाल ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें सभी पार्टी व संगठन लोग शामिल हुए। इसके अलावा प्रेमाबाग मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी देवराहा बाबा समिति के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान ठंडई बांटी गई और फाग गीत गाए गए।

विधायक अंिबका ने ग्राम नगर पहुंच कर मनाई होली

कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने खेली सूखी होली

फगुवा टोलियों ने होलिका दहन की राख देवालयों में चढ़ाई, फिर होली की धूम

नगर| ग्राम के ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं में उस समय खुशी और उत्साह देखने को मिला जब बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अंबिका सिंह देव ग्राम नगर में उनके बीच पहुंचीं। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द्र पूर्ण होली खेलने की अपील की। नगर इकाई के अध्यक्ष अशोक शर्मा के घर पर होली मिलन समारोह के दौरान विधायक को अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

रंगों का उत्सव उत्साह के साथ मनाते कॉलेज के छात्र-छात्राएं।

सोनहत| ब्लाॅक मुख्यालय स्थित विधायक कार्यालय में होली मिलन समारोह हुअा। यह अायाेजन कार्यालय प्रभारी अाैर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशचंद्र साहू ने किया।

इसमेें विधायक गुलाब कमरो ने शिरकत की। इस दाैरान माैजूद लाेगाें ने कमराे काे गुलाल लगाकर हाेली की बधाई दी। इसके बाद विधायक ने अपने निजी सचिव विशाल गुप्ता के घर पर पहुंचकर पर्व मनाया। ग्राम कटगोड़ी में विधायक कमरो ने होली खेलकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जिला कांग्रेस महामंत्री रामनरेश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गुलाबचंद्र चौधरी, सीईओ जनपद आरएस सेंगर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशचंद्र साहू, जिला मीडिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह, ब्लाॅक मीडिया प्रतिनिधि प्रेमसागर तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अविनाश पाठक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

बरबसपुर| रंगो का पर्व बरबसपुर समेत उजियारपुर, लोहारी, महराजपुर, सोनवर्षा और जगतपुर क्षेत्र में पुलिस की चाक-चौबंद के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।

सबसे पहले गांव की फगुवा टोलियों ने होलिका दहन की राख देवालयों में चढ़ाई। इसके बाद धुरेड़ी कर गांव के घर-घर जाकर फाग गीतों से होली के समा को बंधा। इसके बाद ग्रामीणों ने रंग-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को गले मिलकर होली पर्व की बधाई दी। बच्चों ने भी रंग में सराबोर होकर होली की मस्ती में मस्त दिखे। इस दौरान नागपुर पुलिस के जवान चौक-चौराहे पर तैनात रहे। वहीं लोगों ने मौसम खराब होने के बाद भी अपना पर्व उत्साह के साथ मनाया। नव-निर्वाचित सरपंच सावन कुमार ने बरबसपुर में अपनी होली मनाई। इस दौरान राघव अग्रवाल, संतोष साहू, काली सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...