पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Surajpur News Chhattisgarh News Even After Transfer Secretary Is Not Left Fascination Demand For Removal

तबादले के बाद भी सचिव का नहीं छूट रहा मोह, हटाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतापुर| तबादले के आठ महीने बाद भी एक ग्राम पंचायत सचिव पंचायत नहीं छोड़ रहा है। इस पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर सचिव को तत्काल हटाने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत सूर में सचिव कुंती अर्चना तिग्गा पदस्थ हैं, उनका तबादला ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के शिकायत पर 12 जुलाई को ही सोनतराई ग्राम के लिए तबादला हो गया है। जनपद सीईओ ने भी सचिव को सुर पंचायत से कार्यमुक्त कर दिया है। इसके बाद भी सोनतरई ज्वाइन नहीं कर रही हैं और न ही सूर पंचायत को छोड़ रही हैं। इस पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सचिव को हटाने की मांग की है। बताया गया है कि सचिव ने पंचायत में कई निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की गई है। सचिव कुंती अर्चना तिग्गा इससे पहले भुसु पंचायत में पदस्थ थीं तब भी गबन का मामला सामने आया था। इस पर एसडीएम ने वसूली का आदेश दिया था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सचिव को यहां से नहीं हटाया जाता, पंचायत कामकाज नहीं होगा। आवेदन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, देवनाथ सिंह, सरपंच निस्तारिन तिर्की, जनपद सदस्य अनुज एक्का, श्रवण दास, पंच रामप्रसाद, देवपाल बड़ा, मुन्नी, बालेश्वर राम, बुधियारो बाई, संपत्ति बाई आदि शामिल थे।
खबरें और भी हैं...