पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ambikapur News Chhattisgarh News Exams Postponed Due To Fear Of Corona Investigation Of Two People Including One Constable Returned From Abroad

कोरोना के डर से परीक्षाएं स्थगित, विदेश से लौटे एक आरक्षक सहित दो लोगों की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरगुजा संभाग सहित प्रदेश में कोरोना के एक भी केस सामने तो नहीं आया है, लेकिन इसे लेकर हर संभव सर्तकता बरती जाने लगी हैं। अब प्राइमरी व मिडिल के साथ नवमी व ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।

प्रदेश स्तरीय परीक्षा के लिए इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्रश्नपत्र तैयार कर जिले को भेज दिया गया था। नवमी व ग्यारहवीं की 14 मार्च से जबकि प्राइमरी व मिडिल स्कूलों की 16 मार्च से परीक्षाएं होनी थी और सरगुजा जिले में करीब 1 लाख 14 हजार विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं। इनमें नवमी व बारहवीं के करीब 24 हजार छात्र हैं। परीक्षा स्थगित होने से शिक्षा सत्र लेट होना तय है। नई तिथि घोषित होने के बाद ही अब पता चलेगा कि परीक्षाएं होगीं भी कि नहीं। इधर अस्पतालों में इस बीमारी को लेकर लोग काफी सतकर्ता बरतते नजर आ रहे हैं। इस बीच शहर में दो और कोरोना संदिग्ध सामने आए हैं। इनमें बलरामपुर जिले में पदस्थ पुलिस विभाग का एक आरक्षक है जो थाईलैंड से गुरुवार को अंबिकापुर लौटा है। दूसरा युवक अंबिकापुर का है जो नेपाल से दो दिन पहले लौटा है। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों को 14 दिनों तक घर में रहने समझाइश दी गई है।

शहर में अब तक संदिग्ध पांच केस आए सामने

कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह पर शहर से अब तक पांच केस सामने आ चुके हैं। इससे पहले गांधीनगर, केदारपुर व शिवधारी कालोनी क्षेत्र के एक-एक युवकों के बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तीसरे युवक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। दो नए केस सामने आने से कोरोना संदिग्ध के पांच मामले हो चुके हैं।

प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में पूरे दिन पसरा रहा सन्नाटा

शासन द्वारा स्कूल व काॅलेजों में 31 मार्च तक छात्रों के लिए छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। नवमी व 11वीं की वार्षिक परीक्षा को लेकर अभी स्पष्ट नहीं किया गया था और इसको लेकर शुक्रवार को ही दोपहर में शासन का निर्देश आया। इधर शुक्रवार को छात्रों के नहीं आने से प्राइमरी व मिडिल स्कूलों मंे सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षक पूरे दिन बैठे रहे।

थाईलैंड से लौटे आरक्षक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया

बलरामपुर जिले में पदस्थ आरक्षक किसी टूर में थाईलैंड गया था और वह गुरुवार को अंबिकापुर पहुंचा। सतर्कता बतौर वह शुक्रवार को सुबह खुद मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुंचा और अपनी जांच कराई। थाईलैंड कोरोना संक्रमित देश होने से डाॅक्टरों ने आरक्षक के बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेज दिया। नेपाल से अंबिकापुर लौटे युवक की सिर्फ जांच की गई। दोनों को 14 दिनों तक घर में रहने समझाइश दी गई है।

अंबिकापुर का है जो नेपाल से दो दिन पहले लौटा है। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों को 14 दिनों तक घर में रहने समझाइश दी गई है।


24 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं जिले के स्कूलों में नवमी और ग्यारहवीं कक्षा में

90 हजार विद्यार्थी पढ़ रहे हैं जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूल में

कोरोना को लेकर अस्पतालों में डाॅक्टर व दूसरे स्टाफ सतर्कता बरत रहे हैं ताकि संक्रमण से बचा जा सका। बाजार में भी काफी लोग चेहरे पर मास्क के साथ नजर आ रहे हैं। मेडिकल काॅलेज अस्पताल के ओपीडी सहित वार्ड व फार्मेसी में काम करने वाले ज्यादातर डाॅक्टर व कर्मचारी मास्क के साथ ड्यूटी पर देखे गए। यह इनके लिए जरूरी भी हो गया क्योंकि मौसम बदलने से वायरल के सामान्य केस भी अभी ज्यादा आ रहे हैं।


अस्पताल में ज्यादतर स्टाफ मास्क लगाकर कर रहा काम

वार्षिक परीक्षा की नई तिथि की शासन से होगी घोषणा

आईपी गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा ने बताया कि नवमी व ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा स्थगित करने के संबंध में शासन से शुक्रवार को ही दोपहर में आदेश आया। नई तिथि भी वहीं से घोषित होगी। प्राइमरी व मिडिल के लिए एक दिन पहले ही आदेश आ गया था। अब 31 मार्च के बाद परीक्षाएं होगीं।

ओपीडी में इस तरह मास्क लगाकर काम कर रहे डाॅक्टर व कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...