- Hindi News
- National
- Ambikapur News Chhattisgarh News Fear Of Corona Like Schools Colleges Holiday In Hostels Will Send Children Home
कोरोना का डर: स्कूल, कॉलेजों की तरह हॉस्टलों में भी छुट्टी, बच्चों को भेजेंगे घर
कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल, कॉलेजों की तरह हॉस्टल और आश्रमों में भी छुट्टी करने का निर्णय लिया गया है।
जिला पंचायत की शिक्षा समिति की शनिवार को बैठक में इस पर चर्चा के बाद अधिकारियों को हॉस्टल और आश्रमों में रहने वाले सभी बच्चों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने को कहा गया है। केवल दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के मद्देनजर छुट्टी नहीं होगी। बैठक में मध्यान्ह भोजन की ब्याज की राशि का स्कूलों के विकास में खर्च करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति की समीक्षा की गई और निर्णय लिया गया है कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के बजाय अब नवमी और 11 वीं के रिजल्ट के आधार पर स्कूलों का मूल्यांकन किया जाएगा। दसवीं और बारहवीं की तुलना में नवमी और 11 वीं 35 से चालीस प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाते हैं। बैठक में पता चला है कि शिक्षा विभाग के पास दस सालों से 12 करोड़ रुपए जमा हैं, जिसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। स्कूल भवनों के लिए यह राशि मिली थी। पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग में तालमेल नहीं होने के कारण भवनों के लिए काम नहीं हो पा रहा है। 32 भवन के लिए एजेंसी पीडब्ल्यूडी है।
निगम में विशेष सम्मेलन नहीं बुलाने पर नेता प्रतिपक्ष भड़के
अंबिकापुर| नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता प्रबोध मिंज ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा किसी प्रकार के कोई पहल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी समस्या को लेकर निगम सरकार गंभीर नहीं है। सामान्य सभा की बैठक स्थगित करने की बजाय इस मुद्दे पर बैठक कर चर्चा करानी चाहिए थी। मेयर डाॅक्टर हैं फिर भी इस पर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। इस तरह की समस्या पर निगम को विशेष सम्मेलन बुलाने का अधिकार मिला है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। इस विषय पर वे अफसरों से बात करेंगे।